रामपुर : मसवासी में ठंड से बेसहारा गोवंशीय पशु की मौत

  • घटना से हिंदू संगठन से जुड़े लोगों में रोष
  • लंबे अरसे के बाद भी नगर में स्थाई गौशाला का निर्माण पूर्ण नहीं

मसवासी (रामपुर) : ठंड से बेसहारा गोवंशीय पशु की मौत हो गई। घटना से हिंदू संगठन से जुड़े लोगों में रोष की भावना बनी हुई है।
नगर में लंबे अरसे के बाद भी स्थाई गौशाला का निर्माण अभी तक अधूरा है। हांलांकि नगर में सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के सामने साप्ताहिक बाजार स्थल के नजदीक अस्थाई गौशाला बनी हुई है बावजूद इसके नगर में कई गोवंशीय पशु बेसहारा घूम रहे हैं।

नगर के मुहल्ला चाऊपुरा में बेसहारा घूम रहे दुर्बल गोवंशीय पशु को देखकर मामले की सूचना भीम आर्मी के स्वार विधानसभा उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर मंत्री शिवराज सिंह सागर ने नगर पंचायत प्रशासन को देते हुए गोवंशीय पशु को अस्थाई गौशाला ले जाने को कहा। आरोप है कि शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके चलते ठंड लगने से बेसहारा गोवंशीय पशु की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। मामले की सूचना हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को हुई तब रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हेड सफाई नायक सोमपाल वाल्मीकि ने कर्मचारियों की मदद से मृत गोवंशीय पशु को सुल्तानपुर-पट्टी मार्ग स्थित डंपिंग ग्राउंड में दफना दिया गया है।

00
Advertisment
00
Advertisment
Maa Kishan Seva Kendra
Advertisment
No Slide Found In Slider.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *