चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म वीडियो किया वायरल

रामगढ़: रामगढ़ जिले के सिरका अरगड़ा क्षेत्र की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपी दुष्कर्मी नाबालिग है। एसपी डॉक्टर विमल कुमार के निर्देश पर पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है और जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक चारों  दुष्कर्मी नाबालिक लड़कों को सुधार गृह भेजने की तैयारी चल रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवती के साथ 21 अप्रैल को चार नाबालिग लड़कों ने युवती को बहला फुसलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था और दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था। और घटना की जानकारी किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे थे वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहे थे।  डर व बदनामी के दर से पीड़िता के द्वारा मामले को  उजागर नहीं किया जा रहा था।
जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक  चारों नाबालिग लड़कों ने  पीड़िता को ब्लैकमेल करने का काफी प्रयास किया दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर बदनाम करने की लगातार धमकी देते रहे । और जब पीड़िता को ब्लैकमेल  और अपनी मनमानी करने में चारों दुष्कर्मी सफल नहीं हुए तो पीड़िता को बदनाम करने की नीयत से दुष्कर्म का वीडियो को वायरल कर दिया।
दुष्कर्मी चारों लड़कों के द्वारा दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने के बाद पीड़िता रामगढ़ थाना पहुंची और पूरे मामले को लेकर थाना में चारों लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी  दर्ज करवाई पुलिस को आपबीती सुनाई और कहा कि चारों लड़कों के द्वारा दुष्कर्म की घटना की बात पुलिस यह किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की लगातार धमकी दी जा रही थी और अब ब्लैकमेल करने का प्रयास भी चारों लड़कों के द्वारा शुरू कर दिया गया था। ब्लैकमेल करने में सफल नहीं हुए तो चारों लड़कों ने दुष्कर्म वाला वीडियो वायरल कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ जिले के एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू के नेतृत्व में  विशेष पुलिस  टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। विशेष पुलिस टीम में रामगढ़ थाना के आशुतोष कुमार सिंह सुजीत कुमार सिंह और सशस्त्र बल को शामिल किया गया था  । एसपी डॉक्टर विमल कुमार को मिली सूचना पर विशेष पुलिस  टीम ने छापेमारी कर चारों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया ।गिरफ्तार आरोपी लड़कों ने पुलिस के सामने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।
00
Advertisment
00
Advertisment
Maa Kishan Seva Kendra
Advertisment
No Slide Found In Slider.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *