बिहार : आग में जिंदा जल कर मासूम की हुई मौत, दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

समस्तीपुर में आग लगने से 9 घर जलकर राख हो गए। अगलगी में दो साल का बच्चा जिंदा जल गया। घटना जिले के मोहिउद्ददीननगर थाने के विशनपुर बेड़ी पंचायत के मटिऔर गांव की है। मृतक की पहचान दीपक कुमार के बेटे प्रिंस कुमार (02) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान राम प्रवेश राय, जय किशन राय, दीपक राय, पानवती देवी, विनोद राय, राज कुमार, अनिल राय, परम राय, सीकू राय के घर जलकर राख हो गए।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सुबह एक मौत हो गई थी। गांव के अधिकतर लोग अंतिम संस्कार में गए हुए थे। दोपहर करीब तीन बजे तेज पछुआ हवा चल रही थी। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी यह किसी को नहीं पता। लोग कुछ समझ पाते तब-तक घर धू-धूकर जलने लगा। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान घर में सो रहा प्रिंस आग की लपटों में घिर गया, जिससे उसकी जिंदा जलने से मौत हो गई। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस अगलगी में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद के अलावा विधायक राजेश कुमार सिंह, भाजपा नेता राज कपूर सिंह, मोहिउद्दीन प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश, अंचल अधिकारी ब्रजेश मिश्रा, मोहनपुर प्रखंड प्रमुख अमर कुमार राज, उप प्रमुख अमरेश कुमार पिंटू ,पूर्व मुखिया मनोज सिंह, महेश राय सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

00
Advertisment
00
Advertisment
Maa Kishan Seva Kendra
Advertisment
No Slide Found In Slider.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *