बिहार में मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई फिर किया पुलिस के हवाले

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधी अब इतने बेखौफ हो चुके कि वे अब दिन के उजाले में भी अपराधिके वारदातो को अंजाम देने से बाज नही आ रहे है।

ताजा मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर भाग रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया है। उसके निशानदेही पर अन्य साथियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

दरअसल, जिले के नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज टावर के समीप एक बदमाश एक राहगीर से मोबाइल छीनकर भागने लगा। राहगीर के शोर मचाने पर आस पास के लोग दौड़ कर उक्त बदमाश को पकड़ लिए। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। मामले की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना के आलोक पर नगर थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। उक्त बदमाश को पकड़ कर थाना लाया गया। उसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की गई।

पूछताछ के क्रम में उसने गिरोह के कई सदस्यों के संबंध में पुलिस को जानकारी दिया। जिसके बाद पुलिस गिरोह के अन्य शातिरों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद निवासी विकास पासवान के रूप में हुई है। पुलिस उसके बाद से छिनतई का मोबाइल भी बरामद की है।

वही पूरे मामले पर एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने बताया कि थाना क्षेत्र के यूबी टावर के समीप एक बदमाश राहगीर का मोबाइल छीन कर भाग रहा था। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। उसने गिरोह के कई सदस्यों के संबंध में जानकारी दिया है। उसके निशानदेही पर अन्य शातिरों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

00
Advertisment
00
Advertisment
Maa Kishan Seva Kendra
Advertisment
No Slide Found In Slider.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *