बिहार में दोस्ते के साथ मिलकर प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेत कर की हत्या।

बिहार में हत्या के 17 दिन बाद एक प्रेमी द्वारा अपनी ही प्रेमीका की निर्मम हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दिल्ली से आकर पूर्णिया में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। इसका खुलासा 17 दिन बाद पुलिस ने किया। हत्या में उसका दोस्त भी शामिल था। प्रेमिका का प्रेमी ने देर रात कॉल कर खेत में बुलाया और उसकी गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को पेड़ से टांग कर दिल्ली भाग गया।

पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी का कहना है कि प्रेमिका लगातार निकाह का दबाव बना रही थी, लेकिन वो उसके लिए तैयार नहीं था। बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि 28 दिसंबर को अमौर थाना के हरिपुर पंचायत के वार्ड 5 में किशोरी (15) का शव आम के पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ मिला था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आमिर जावेद के निर्देश पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया।

लड़की के परिजन ने हत्या कर शव को लटकाने की बात कही थी। पुलिस ने मामले दर्ज कर इसकी जांच शुरू की। जांच में लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मो. तैय्यब से बात करती थी, जो पहले गांव में ही रहता था। वह पिछले 2 महीने से दिल्ली में रह रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर मो. तैय्यब की जांच की। उसका मोबाइल लोकेशन पता किया। इसमें पता चला कि वो 27 दिसंबर को अपने दोस्त के साथ पूर्णिया आया था। 29 दिसंबर को फिर दिल्ली के लिए निकल गया था। जांच का दायरा आगे बढ़ा तो पुलिस को क्यू मिलता गया। पुलिस जांच में दो आरोपियों की संलिप्तता पाई गई। इसके बाद अमौर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के रहने वाले पतालू के बेटे मो. तैय्यब (22) और अमौर थाना क्षेत्र के भाग ताहिर निवासी कुतुबअली के बेटे नाजिर (24) को दिल्ली के उस्मानपुर थाना क्षेत्र गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पता चला कि किशोरी मो. तैय्यब से प्रेम करती थी। वो तैय्यब पर निकाह का दबाव बना रही थी। इसी से तंग आकार मो. तैय्यब ने अपने दोस्त नाजिर के साथ मिलकर किशोरी को मारने का प्लान बनाया। इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए वे 27 दिसंबर को दिल्ली से पूर्णिया पहुंचे। इसके बाद 28 दिसंबर की आधी रात लड़की को कॉल कर घर से 500 दूर खेत पर बुलाया।

इसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए शव को आम के पेड़ से लटका दिया। और अगली सुबह ही वापस पूर्णिया से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

वहीं लड़की की हत्या से पहले उसके साथ दरिंदगी हुई या नहीं पुलिस इसे लेकर फिलहाल जांच कर रही है।

00
Advertisment
00
Advertisment
Maa Kishan Seva Kendra
Advertisment
No Slide Found In Slider.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *