भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव, प्रशांत किशोर के जनसुराज में होंगी शामिल

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। सोमवार दोपहर 3 बजे वे प्रशांत किशोर के साथ उनके जनसुराज अभियान से जुड़ेंगी। पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित जनसुराज के कार्यालय में वह 3 बजे सदस्यता ग्रहण करेंगी। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में भी अक्षरा सिंह भाग्य आजमा सकती हैं। जनसुराज ने 2024 में टिकट के लिए भी उन्हें भरोसा दिया है। पटना से वो चुनाव लड़ सकती हैं।

जहानाबाद के रहने वाले जनसुराज कार्यकर्ता अक्षय आनंद अक्षरा सिंह को सदस्यता दिलाएंगे। छठ पूजा के बाद अक्षरा ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। इसके बाद उनसे प्रभावित होकर अक्षरा ने जनसुराज से जुड़ने का फैसला लिया। सदस्यता के दौरान पीके नहीं रहेंगे। क्योंकि वो पदयात्रा के लिए दरभंगा में हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में भी अक्षरा सिंह की चर्चा है।अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था, लेकिन वह मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। अक्षरा सिंह को एक्टिंग का माहौल उनके परिवार से मिला है। उनके पिता का नाम बिपिन इन्द्रजीत सिंह और माता का नाम नीलिमा सिंह हैं। अक्षरा सिंह के पिता विपिन सिंह भी भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता रह चुके हैं। इसके अलावा उनकी मां नीलिमा सिंह भी एक अभिनेत्री थीं।

00
Advertisment
00
Advertisment
Maa Kishan Seva Kendra
Advertisment
No Slide Found In Slider.

3 Comments on “भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव, प्रशांत किशोर के जनसुराज में होंगी शामिल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *